छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/बिलासपुर –

यूथ कांग्रेस के निर्वाचित प्रदेश सचिव गोपाल दुबे ने मंगलवार को समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव टिकट के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पास आवेदन फॉर्म जमा किया। बेलतरा से अब तक कुल 50 से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं। जिले में यह पहला विधानसभा है, जहां से इतनी अधिक संख्या में आवेदन जमा हुए हैं। प्रदेश सचिव गोपाल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अधिकार है। यहां लोग अधिक जागरूक हैं इसलिए अधिक फार्म जमा हुए हैं यह अच्छी बात है पर टिकट पार्टी तय करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा चुनाव के के लगभग 3 महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद से प्रदेश मैं राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में सत्ता की कमान संभालने वाली कांग्रेस पार्टी में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन ब्लॉक स्तर पर लेने शुरू कर दिए हैं। प्रक्रिया के तहत इन आवेदनों की स्कूटनी के बाद केंद्रीय नेतृत्व अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित करेगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर की बात करें तो यहां 6 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस बिलासपुर जिले से केवल दो सीटों (बिलासपुर, तखतपुर) पर ही विजय प्राप्त कर पाई थी।

चुनाव लड़ने युवा दिखा रहे हैं दम.. प्रदेश भर में कर रहे हैं दावेदारी..

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वर्तमान विधायक तो चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर ही रहे हैं. इसके साथ कांग्रेस विधायक के क्षेत्र के दूसरे कांग्रेस नेता भी दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे उम्मीदवारों में बड़ी संख्या युवाओं की है। पिछले दिनों ही रायपुर ग्रामीण विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा की जगह उनके बेटे पंकज शर्मा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी की है।  इसके साथ ही साथ प्रदेशभर में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के युवा नेताओं ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रक्रिया के तहत होगा टिकट वितरण.. सितंबर के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगी सूची

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उम्मीदवारों को चयन के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया अपनाई है जिसके तहत 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्तर पर स्वीकार किए जाएंगे। जिसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 24 अगस्त को अपनी बैठक बुलाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 26 अगस्त तक चयनित नामों को जिला कांग्रेस कमेटी को भेज देगी। जिला कांग्रेस कमेटी 28-29 अगस्त को अपनी बैठक समाप्त करने के बाद 31 अगस्त तक अपना प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। इस प्रक्रिया के बाद राज्य चुनाव समिति तीन सितंबर को एक बैठक करेगी और अगले दिन स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद सिफारिश केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। वही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.