बिलासपुर, 28 जून। मंगला स्थित 10 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक प्रकाश कुमार सर्वे ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ठेका कंपनी मेसर्स श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा नहीं होने पर कंपनी पर करीब 41 लाख रुपये (10 प्रतिशत) की पेनाल्टी लगाने तथा ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।

शनिवार को आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंगला में निर्माणाधीन 10 एमएलडी एसटीपी का जायजा लिया। यह परियोजना अरपा नदी में नालों का गंदा पानी जाने से रोकने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड, मंगला और कोनी क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।