नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपनी लोकप्रिय 450X सीरीज का नया Ather 450X Overtone एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर रोजाना 50 से 70 किलोमीटर सफर करने वाले दफ्तरी कर्मचारियों और शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। स्कूटर में डुअल-टोन कलर, 900W होम चार्जर और AtherStack 7 सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

161 किमी तक की रेंज

Ather 450X Overtone को दो बैटरी विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसका 2.9 kWh बैटरी पैक 126 किमी IDC रेंज देता है, जबकि 3.5 kWh बैटरी वाला मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 161 किमी की सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। दोनों बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं। स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नोज रिंग का नया ट्रेंड: आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर्ड ये लेटेस्ट डिजाइंस बना रहे खास पहचान
नोज रिंग का नया ट्रेंड: आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर्ड ये लेटेस्ट डिजाइंस बना रहे खास पहचान
नई दिल्ली। फैशन के बदलते दौर में ज्वेलरी भी नए-नए ट्रेंड के साथ अपडेट हो रही है। खासकर नोज रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

900W चार्जर और Ather Grid का सपोर्ट

कंपनी ने स्कूटर के साथ 900W का होम चार्जर दिया है। 2.9 kWh बैटरी को इससे करीब 3 घंटे में, जबकि 3.5 kWh बैटरी को करीब 3 घंटे 12 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा Ather Grid फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का सपोर्ट भी मिलता है। 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 15 से 30 किमी तक की अतिरिक्त रेंज हासिल की जा सकती है।

आवाज से कंट्रोल होंगे कई फीचर्स

Ather 450X Overtone में Voice on Ather फीचर दिया गया है। इसके जरिए राइडर आवाज से नेविगेशन, डिस्प्ले सेटिंग्स और म्यूजिक कंट्रोल कर सकता है। सुरक्षा और सुविधा के लिए क्रैश अलर्ट, पार्कसेफ, लॉकसेफ और इनफिनिट क्रूज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

स्कूटर में AtherStack 7 सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया है। यह रियल-टाइम ऑडियो अलर्ट और नेविगेशन वॉयस के लिए Ather Halo स्मार्ट हेलमेट से भी कनेक्ट हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
आईफोन 18 प्रो के साथ एपल ने खोला फोल्डेबल फोन का पिटारा, ‘डुओ’ हुआ लॉन्च
आईफोन 18 प्रो के साथ एपल ने खोला फोल्डेबल फोन का पिटारा, ‘डुओ’ हुआ लॉन्च
कैलिफोर्निया। एपल ने कैलिफोर्निया स्थित अपने एपल पार्क में भारतीय समयानुसार बुधवार रात आयोजित विशेष इवेंट में आईफोन 18 प्रो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतनी है कीमत

Ather 450X Overtone की एक्स-शोरूम कीमत बैटरी क्षमता और AtherStack Pro पैकेज के अनुसार अलग-अलग है।

450X Overtone 2.9 kWh: ₹1,53,999 से ₹1,57,999

450X Overtone 2.9 kWh AtherStack Pro: ₹1,65,328

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल और बदलती लाइफस्टाइल बच्चों में बढ़ा रहे तनाव, परिवार रखें नजर
मोबाइल और बदलती लाइफस्टाइल बच्चों में बढ़ा रहे तनाव, परिवार रखें नजर
बिलासपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने और मानसिक स्वास्थ्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

450X Overtone 3.5 kWh: ₹1,65,271

450X Overtone 3.5 kWh AtherStack Pro: ₹1,65,328 से ₹1,74,318

कंपनी के अनुसार, यह नया एडिशन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जिन्हें रोजाना शहर में लंबी दूरी तय करनी होती है और वे बेहतर रेंज के साथ स्मार्ट फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हुंडई की SUVs अब बनेंगी चलता-फिरता लाउंज, OTT और गेमिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स
हुंडई की SUVs अब बनेंगी चलता-फिरता लाउंज, OTT और गेमिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स
नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन से पहले हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी तीन लोकप्रिय एसयूवी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.