रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 3.78 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ नगर निवासी टेलर ध्रुव राम की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद केशरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रमोद ने खुद को मंत्री और अधिकारियों का करीबी बताकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।

शिकायत के मुताबिक, ध्रुव राम वर्ष 2023 में प्रमोद के घर के पास किराए से रहते थे। इस दौरान प्रमोद अक्सर अधिकारियों के साथ उठने-बैठने और पहचान होने की बात करता था। उसने राजस्व विभाग में भर्ती की जानकारी देते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके बाद ध्रुव राम ने अपने साढ़ू के भांजे परमेश्वर मरकाम की नौकरी के लिए प्रमोद से संपर्क किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छह साल की भतीजी से रेप-हत्या, सगे चाचा को फांसी की सजा
छह साल की भतीजी से रेप-हत्या, सगे चाचा को फांसी की सजा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छह साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेज लेने कवर्धा तहसील में कराया काम

शिकायत के अनुसार, प्रमोद ने परमेश्वर से नौकरी के लिए शैक्षणिक दस्तावेज लिए और करीब 2.50 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। परिवार ने पहले 20 हजार रुपए फोन-पे के जरिए उसके खाते में भेजे। इसके बाद 30 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ नगर में 2.10 लाख रुपए नकद दिए गए।

रकम लेने के बाद प्रमोद ने परमेश्वर को कवर्धा तहसील कार्यालय में काम दिलाने का दावा किया। उसने अंग्रेजी में ज्वाइनिंग संबंधी पत्र भी दिया। परमेश्वर ने करीब चार महीने वहां काम किया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। इसके बाद परिवार को नौकरी के दावे पर संदेह हुआ।

शिकायत में तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लिए गए पैसों और दस्तावेजों समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगी का नया सिंडिकेट बेनकाब, कमीशन के लालच में खुलवाए खाते, 12 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से कनेक्शन
साइबर ठगी का नया सिंडिकेट बेनकाब, कमीशन के लालच में खुलवाए खाते, 12 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से कनेक्शन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.