कैलिफोर्निया। एपल ने कैलिफोर्निया स्थित अपने एपल पार्क में भारतीय समयानुसार बुधवार रात आयोजित विशेष इवेंट में आईफोन 18 प्रो समेत कई नए प्रोडक्ट पेश किए। सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन ‘आईफोन डुओ’ की रही, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

आईफोन डुओ को स्लिम टाइटेनियम बॉडी के साथ पेश किया गया है। फोल्ड होने पर इसका डिजाइन पासपोर्ट जैसा नजर आता है, जबकि खोलने पर यह बड़े डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ दिखाई देता है। कंपनी ने इसके लिए खास सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है, जो दोनों स्क्रीन के बेहतर इस्तेमाल में मदद करेगा। अनफोल्ड होने पर डुओ को कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल और बदलती लाइफस्टाइल बच्चों में बढ़ा रहे तनाव, परिवार रखें नजर
मोबाइल और बदलती लाइफस्टाइल बच्चों में बढ़ा रहे तनाव, परिवार रखें नजर
बिलासपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने और मानसिक स्वास्थ्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एआई तस्वीरों की पहचान में मदद करेगा डिजिटल सिग्नेचर

एआई से तैयार तस्वीरों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एपल ने असली और एआई से बनी तस्वीरों में अंतर पहचानने की दिशा में भी कदम उठाया है। कंपनी के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो से खींची गई तस्वीरों में एक विशेष डिजिटल सिग्नेचर मौजूद रहेगा। इसके जरिए यूजर्स यह जांच सकेंगे कि तस्वीर वास्तव में आईफोन 18 प्रो से ली गई है या नहीं।