बिलासपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। हर वर्ष 10 सितंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस मानसिक तनाव, अवसाद और भावनात्मक परेशानियों से जूझ रहे लोगों की पहचान कर उन्हें समय पर मदद उपलब्ध कराने का संदेश देता है।

हर माह 15-20 लोग कर रहे आत्महत्या

पिछले कुछ वर्षों में बिलासपुर जिले में आत्महत्या के मामलों में इजाफा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिले में हर महीने औसतन 15 से 20 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इनमें छात्र, युवा, किसान और गृहिणियां भी शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मानसिक तनाव, बेरोजगारी, पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक कलह, आर्थिक परेशानी और नशे की लत जैसे कारण लोगों को गंभीर मानसिक दबाव में ला सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नोज रिंग का नया ट्रेंड: आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर्ड ये लेटेस्ट डिजाइंस बना रहे खास पहचान
नोज रिंग का नया ट्रेंड: आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर्ड ये लेटेस्ट डिजाइंस बना रहे खास पहचान
नई दिल्ली। फैशन के बदलते दौर में ज्वेलरी भी नए-नए ट्रेंड के साथ अपडेट हो रही है। खासकर नोज रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञों का कहना है कि आत्महत्या का विचार अक्सर अचानक पैदा नहीं होता, बल्कि व्यक्ति लंबे समय तक तनाव, अकेलेपन, निराशा, असफलता या पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों से जूझने के बाद ऐसी स्थिति में पहुंचता है। ऐसे में परिवार और दोस्तों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। समय पर बातचीत, भावनात्मक सहयोग और संवेदनशील व्यवहार से व्यक्ति को संकट की स्थिति से बाहर निकाला जा सकता है।

मोबाइल और इंटरनेट से बच्चों को रखें दूर

एक्सपर्ट व्यू

मोबाइल और इंटरनेट का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों में तनाव बढ़ाने वाला कारक बन रहा है। अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनके साथ नियमित बातचीत करनी चाहिए। हर समय डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सकते, लेकिन परिवार के सदस्य और दोस्त किसी व्यक्ति को भावनात्मक संकट या क्षणिक आवेश के दौरान संभाल सकते हैं।

आज की जीवनशैली में बच्चों और युवाओं में तनाव तेजी से देखने को मिल रहा है। आर्थिक, सामाजिक, करियर और नशे से जुड़ी परेशानियां भी मानसिक दबाव बढ़ा रही हैं। ऐसे में जरूरत है कि लोग मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लें और परेशानी होने पर अकेले रहने के बजाय परिवार, मित्र या विशेषज्ञ से

ये खबर भी पढ़ें…
आईफोन 18 प्रो के साथ एपल ने खोला फोल्डेबल फोन का पिटारा, ‘डुओ’ हुआ लॉन्च
आईफोन 18 प्रो के साथ एपल ने खोला फोल्डेबल फोन का पिटारा, ‘डुओ’ हुआ लॉन्च
कैलिफोर्निया। एपल ने कैलिफोर्निया स्थित अपने एपल पार्क में भारतीय समयानुसार बुधवार रात आयोजित विशेष इवेंट में आईफोन 18 प्रो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.