बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि ठगों ने आम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़ी रकम के लेनदेन के लिए किया। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के सांवरिया इंटरप्राइजेस और अजय फार्म हाउस के खातों में महज 25 दिनों के भीतर 2 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ। जांच में इन खातों का कनेक्शन साइबर ठगी से सामने आया है।

रेंज साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कथित फ्रॉड गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों के बैंक खाते कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इसके एवज में खाताधारकों को 20 से 25 हजार रुपए तक कमीशन दिया जाता था। वहीं, आरोपी साइबर ठगों से लेनदेन की रकम पर 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी लेते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छह साल की भतीजी से रेप-हत्या, सगे चाचा को फांसी की सजा
छह साल की भतीजी से रेप-हत्या, सगे चाचा को फांसी की सजा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छह साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की जांच में आरोपियों के बैंक खातों का कनेक्शन 12 से अधिक राज्यों में दर्ज 50 से ज्यादा साइबर अपराधों से मिला है। इन मामलों में करीब 4 करोड़ रुपए की ठगी की रकम के लेनदेन का पता चला है। पुलिस अब बैंक खातों और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क का खुलासा किया है। ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने और उसे छिपाने के लिए किया जाता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, खुद को मंत्री-अफसरों का करीबी बताता था आरोपी
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, खुद को मंत्री-अफसरों का करीबी बताता था आरोपी
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 3.78 लाख रुपए की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.