भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक और एसयूवी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पिंपलगांव के पास हुआ। एसयूवी में सवार लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी ट्रक में फंस गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 46 मरीज बढ़े
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 46 मरीज बढ़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेसीबी की मदद से निकाले गए शव

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में फंसी एसयूवी को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

तीन घायलों का अस्पताल में इलाज

हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, तीन घायलों को उपचार के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिवराज चौहान के दौरे से सक्ती को बड़ी सौगात, 122 करोड़ से बदलेंगी ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर
शिवराज चौहान के दौरे से सक्ती को बड़ी सौगात, 122 करोड़ से बदलेंगी ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर
सक्ती। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.