रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। वहीं भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से कराए जाने की संभावना है।

भर्ती के लिए नियुक्ति प्राधिकारी संबंधित जिले की प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी। फिलहाल विभाग ने केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, पाठ्यक्रम, आवेदन शुल्क, परीक्षा योजना और आवेदन की अंतिम तारीख से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक में नौकरी का बड़ा मौका: SBI ने निकाली 283 पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगा चयन
बैंक में नौकरी का बड़ा मौका: SBI ने निकाली 283 पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगा चयन
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 283 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्याख्याता और प्रधानपाठक के 511 पद

व्याख्याता और प्रधानपाठक के कुल 511 पद हैं। इनमें व्याख्याता हिन्दी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, भूगोल/अर्थशास्त्र के 5, इतिहास/राजनीति के 6, सामाजिक विज्ञान के 52, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44 और भौतिकी के 53 पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 और पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पदों पर भर्ती होगी।

शिक्षक और अन्य पदों पर 1301 भर्ती

शिक्षक एवं अन्य पदों के लिए कुल 1301 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68 और व्यायाम शिक्षक के 50 पद हैं। इसके अलावा ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कम्प्यूटर के 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं।

सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा पद

पदों की संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा भर्ती सहायक शिक्षक के 590 पदों पर होगी। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170 और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद हैं। व्याख्याता पदों में वाणिज्य विषय के सबसे ज्यादा 104 पद निर्धारित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में नौकरी का बड़ा मौका, 1360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में नौकरी का बड़ा मौका, 1360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सहकारिता विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विस्तृत विज्ञापन का इंतजार

विभाग की ओर से अभी संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। ऐसे में भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण व्यवस्था, सिलेबस, आवेदन शुल्क और आवेदन की अंतिम तारीख की विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ये सभी जानकारी विस्तृत विज्ञापन के साथ जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़े अपडेट देखते रहें।