छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम | बिलासपुर गोलीकांड के बाद शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र गोड़पारा में आज दहशत का माहौल है। कुछ ही घंटे पहले यहां स्थित मून्नू लाल स्कूल के सामने दीपक ज्वेलर्स नामक सराफा दुकान में तीन नकाबपोश लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. व्यापारी के सामने आने से लुटेरों ने बंदूक से उस पर गोली भी चलाई, जिसमें पीठ पर गोली लगने से व्यापारी दीपक सोनी बुरी तरह घायल हो गया है. आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस युवक की घटना में संलिप्तता का कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगा है वही दो लुटेरे फरार बताए जा रहे हैं !मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त सबूत के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है !घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की है जब व्यापारी दुकान में अकेला बैठा हुआ था इसी समय दो मोटरसाइकिल में सवार तीन नकाबपोश युवक यहां पहुंचे और लूट की घटना को अंजाम दिया! इस घटना में कितना सोना चांदी और कैश लूटा गया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
छत्तीसगढ़ के DMF कृषि घोटाला मामले में ED की छापेमारी के पांच दिन बाद भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.