छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल की अत्याधुनिक लैब में रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को महंगा पड़ गया। लैब के भीतर बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया और तीनों महिला कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया।

जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को तीन महिला टेक्नीशियनों ने अस्पताल की लैब के अंदर अलग-अलग अंदाज में रील बनाई थी। वीडियो में एक महिला टेक्नीशियन टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर लैब में एक्टिंग करती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर मस्ती करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लैब के प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के दौरान लैब के भीतर वीडियो बनाए गए थे और कार्यस्थल की गरिमा व अनुशासन से समझौता किया गया।

मामले की जांच और चर्चा के बाद एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिला टेक्नीशियनों को नौकरी से हटा दिया। विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि लैब के भीतर वीडियो बनाने के दौरान सुरक्षा और कार्यप्रणाली से जुड़े नियमों का किसी तरह उल्लंघन तो नहीं हुआ।

सिविल सर्जन बोले- एचएलएल ने लिया कार्रवाई का फैसला

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एचएलएल लैब इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। मामले की जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कार्यस्थल पर अनुशासन और पेशेवर मर्यादा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.