रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला जारी है, लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष के पदों पर तस्वीर तेजी से साफ हो रही है। कुल 15 उपाध्यक्ष पदों में से 7 पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अंतिम स्क्रूटनी में इन सीटों पर पदों की संख्या के बराबर ही वैध उम्मीदवार बचने के बाद इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। हालांकि औपचारिक घोषणा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी।

15 में से 7 सीटों पर मुकाबला खत्म

युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष के कुल 15 पद हैं। इनमें 2 ओपन, 1 महिला ओपन, 3 ओबीसी, 5 एससी-एसटी, 2 अल्पसंख्यक और 2 दिव्यांग वर्ग के लिए पद निर्धारित हैं। इनमें सात सीटों पर अब किसी दूसरे उम्मीदवार का वैध नामांकन नहीं बचा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG की पॉलिटिकल खबर: भगत की एंट्री से कांग्रेस में हलचल तेज, संगठन से सियासी समीकरण तक बड़े बदलाव के संकेत
CG की पॉलिटिकल खबर: भगत की एंट्री से कांग्रेस में हलचल तेज, संगठन से सियासी समीकरण तक बड़े बदलाव के संकेत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सात उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

निर्विरोध चुने जाने वालों में अल्पसंख्यक वर्ग से हनी सिंह बग्गा, एससी से भावेंद्र गंगोत्री, एसटी से कपिल कांत नाग, महिला एसटी से मृदुला भास्कर और सोनिका पोर्ते, दिव्यांग पुरुष वर्ग से सागर बाघमारे तथा दिव्यांग महिला वर्ग से शालिनी रामटेके शामिल हैं। इन सात पदों पर उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित सीटों के बराबर होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं होगी।

अब 8 सीटों पर वोटों से होगा फैसला

प्रदेश उपाध्यक्ष के बाकी 8 पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर मतदान के जरिए फैसला होगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव भी जारी है। अध्यक्ष और शेष उपाध्यक्ष पदों के नतीजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएंगे।

अध्यक्ष की कुर्सी पर इन दो नामों की चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं, लेकिन सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अब चुनावी मैदान में दोनों के संगठनात्मक प्रभाव, समर्थकों की सक्रियता और मतदान क्षमता की परीक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अफसरों की ‘रील पॉलिटिक्स’ पर लगेगी लगाम? सोशल मीडिया को लेकर नई आचार संहिता की तैयारी
अफसरों की ‘रील पॉलिटिक्स’ पर लगेगी लगाम? सोशल मीडिया को लेकर नई आचार संहिता की तैयारी
नई दिल्ली। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर केंद्र सरकार अब स्पष्ट नियम बनाने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसके सिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज?

उपाध्यक्ष की सात सीटों पर तस्वीर लगभग साफ होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल प्रदेश अध्यक्ष को लेकर है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला जारी है और अंतिम फैसला मतदान के बाद ही होगा। ऐसे में युवा कांग्रेस के चुनाव का सबसे ज्यादा इंतजार अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर किया जा रहा है।