सक्ती/जैजैपुर। ग्राम पंचायत कचंदा में मनरेगा योजना के तहत कराए गए नाली निर्माण की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निर्माण के कुछ समय बाद नाली क्षतिग्रस्त होने की शिकायत सामने आने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

13 अगस्त को सूचना मिलने के बाद जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। इसके बाद निर्माण में लापरवाही के लिए ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
SIR के बाद EC का बड़ा अभियान, छूटे वोटरों और नए युवाओं के जुड़ेंगे नाम
SIR के बाद EC का बड़ा अभियान, छूटे वोटरों और नए युवाओं के जुड़ेंगे नाम
नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी बहस और विरोध के बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले तकनीकी सहायक पर भी कार्रवाई की गई है। पदीन दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं करने पर उसे अटैच कर दिया गया है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

इसके अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच के खिलाफ भी पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा सहित सभी विकास एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में लापरवाही, घटिया सामग्री के इस्तेमाल या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दर्दनाक हादसा: पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 12 घायल
दर्दनाक हादसा: पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 12 घायल
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.