बिलासपुर/कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बैंककर्मी युवती और उसके दोस्त से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, शहर की रहने वाली बैंककर्मी युवती 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ बैंक के काम से कोटा आई थी। काम खत्म होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने चले गए। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने युवती और उसके दोस्त का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनका बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में उठाईगिरी की बड़ी वारदात, कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये पार
रायपुर में उठाईगिरी की बड़ी वारदात, कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये पार
रायपुर। राजधानी रायपुर में उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कटोरा तालाब के पास एक कपड़ा कारोबारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद बैंककर्मी युवती ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाका चौक के पास तीन युवक स्कूटी पर घूम रहे हैं और लूटा हुआ मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में अंधविश्वास के चलते दोहरा हत्याकांड, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग दंपती की हत्या
रायपुर में अंधविश्वास के चलते दोहरा हत्याकांड, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग दंपती की हत्या
रायपुर/आरंग। राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र के बिरबिरा गांव में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.