रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। डीएम टावर के पास से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को बातचीत के बहाने नीचे बुलाकर काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप है। घटना के बाद से उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

मामला 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक राय घर से खाना खाने के लिए डीएम टावर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें बातचीत के बहाने नीचे बुलाया गया। इसके बाद उन्हें काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाने की बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम विवाह नहीं हो सका तो साथ मौत? एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
प्रेम विवाह नहीं हो सका तो साथ मौत? एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कॉर्पियो में सवार थे तीन लोग

परिजनों की शिकायत के अनुसार, कारोबारी को जिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया, उसमें तीन लोग सवार थे। वाहन की पहचान स्कॉर्पियो क्रमांक UP 32 RR 7454 के रूप में की गई है। घटना के बाद से प्रतीक राय का मोबाइल फोन बंद है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने मामले की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनी के युवक ने पुलिस को दी अहम जानकारी

जांच के दौरान कॉलोनी के एक युवक ने तीन संदिग्धों में से दो के मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस अब वाहन के नंबर, मोबाइल नंबर और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाओं की शिकायत के बाद जांच, रिपोर्ट में गंभीर आरोप; पूर्व CMO पर FIR दर्ज
महिलाओं की शिकायत के बाद जांच, रिपोर्ट में गंभीर आरोप; पूर्व CMO पर FIR दर्ज
सारंगढ़/बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) यशवंत देवांगन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला सफाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस घटना से जुड़े लोगों और वाहन की जानकारी जुटाने के साथ कारोबारी की तलाश में भी लगी है। हालांकि, प्रतीक राय को किस वजह से और किन परिस्थितियों में ले जाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और कथित अपहरण के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं का रास्ता तलाशने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.