रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी के तकनीकी एवं खुफिया (इंटेलिजेंस) विंग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। मामले के मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

स्टेट जीएसटी की जांच में सामने आया कि आरोपी ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्मों का संचालन करते हुए करीब 53 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग की। इसके जरिए 9.54 करोड़ रुपए का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) विभिन्न फर्मों को ट्रांसफर किया गया, जिससे शासन को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में घर बैठे किराएदार-नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन, ‘समाधान ऐप’ से मिनटों में होगा काम
छत्तीसगढ़ में घर बैठे किराएदार-नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन, ‘समाधान ऐप’ से मिनटों में होगा काम
छत्तीसगढ़ में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब पहले से आसान हो गई है। इसके लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खुद भी उठाया फर्जी ITC का लाभ

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने केवल अन्य फर्मों को ही फर्जी आईटीसी का लाभ नहीं पहुंचाया, बल्कि स्वयं भी 9.54 करोड़ रुपए के फर्जी ITC का दावा कर अपनी टैक्स देनदारी का भुगतान किया। बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के केवल कागजी बिलों के आधार पर लेन-देन दर्शाकर कर चोरी की गई।

जांच में सामने आईं कई गंभीर अनियमितताएं

ये खबर भी पढ़ें…
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि सरगुजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्टेट जीएसटी की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं—

10 बंद या संबंधित फर्मों के जरिए आईटीसी-02 का दुरुपयोग कर 613 करोड़ रुपए के फर्जी ITC का दावा किया गया, जबकि फर्मों के बीच न तो कोई मर्जर हुआ था और न ही डी-मर्जर।

पंजाब समेत अन्य राज्यों की 9 फर्जी और रद्द जीएसटी पंजीयन वाली फर्मों से 1.99 करोड़ रुपए के फर्जी ITC का दावा किया गया। जांच में इन फर्मों से किसी भी प्रकार की वास्तविक माल आपूर्ति नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना वास्तविक खरीद के जीएसटीआर-3बी में 1.41 करोड़ रुपए का अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम कर उसका लाभ उठाया गया।

नेटवर्क की जांच जारी

  1. स्टेट जीएसटी विभाग ने बताया कि फर्जी बिलिंग और बोगस ITC के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.