कोरिया। बैकुंठपुर वन मंडल क्षेत्र में 12 हाथियों के दल की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों का दल दिनभर दामुज क्षेत्र में आराम करने के बाद रात में नगर और दुर्गापुर गांव के आसपास से होते हुए भंडारपारा के रास्ते सलका गांव की कांदाबाड़ी पहुंचा। गांव के आसपास हाथियों की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीण पूरी रात भय के बीच रहे।

बताया जा रहा है कि हाथियों के दल ने क्षेत्र में खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं, हाथियों की गांवों के करीब मौजूदगी से ग्रामीणों को जान-माल की सुरक्षा का भी डर बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिशा सालियान मौत केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच
दिशा सालियान मौत केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच
मुंबई। पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन विभाग करेगा फसल नुकसान का आकलन

हाथियों द्वारा फसल को पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लेने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी। टीम प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेगी। इसके बाद नियमानुसार पात्र किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

वन और बिजली विभाग की टीमें अलर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती घोटाले में ED की जांच तेज, 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया
CGPSC भर्ती घोटाले में ED की जांच तेज, 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित पर्चा लीक और चयन अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग और विद्युत विभाग की टीमें अलर्ट हैं। विभागीय अमला हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

ग्रामीणों से दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के दल से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है। लोगों को हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें घेरने या छेड़ने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही हाथियों की गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम के 10 दोषी, पर साजिश का सवाल बरकरार: क्या मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे?
झीरम के 10 दोषी, पर साजिश का सवाल बरकरार: क्या मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे?
रायपुर। 13 साल पुराने झीरम घाटी हमले के मामले में अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। अब 16...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.