नई दिल्ली। दिल्ली में कॉमन जस्टिस पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को हिरासत में लिए जाने की खबर है। प्रदर्शन को लेकर राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इससे पहले करीब एक हजार CJP समर्थकों को जंतर-मंतर के पास से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद हिरासत में लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
GST परिषद के बड़े फैसले: कारोबारियों को मिलेगी राहत, गिरफ्तारी से लेकर रिफंड तक बदलेंगे नियम
GST परिषद के बड़े फैसले: कारोबारियों को मिलेगी राहत, गिरफ्तारी से लेकर रिफंड तक बदलेंगे नियम
जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में कारोबारियों को राहत देने के लिए कई अहम बदलावों की सिफारिश की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए। यातायात नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर कीलें भी लगाई गईं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने के प्रयास किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
रजिस्ट्री के बदले मांगी 1 लाख की रिश्वत, 70 हजार में तय हुआ सौदा; एसीबी ने क्लर्क को दबोचा
रजिस्ट्री के बदले मांगी 1 लाख की रिश्वत, 70 हजार में तय हुआ सौदा; एसीबी ने क्लर्क को दबोचा
रायपुर रानी। हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.