रायगढ़, 25 सितंबर 2026। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से मारपीट और अशोभनीय व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने पर प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरक्षक विजय राठिया को रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ के बिहारी ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अशोभनीय आचरण का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उन्होंने 24 सितंबर को रायगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 23 सितंबर की रात धरमजयगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी और अन्य पुलिसकर्मी ढाबे पर पहुंचे थे। इस दौरान विवाद हुआ और उनके साथ मारपीट की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम घाटी केस में नया मोड़: 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला
झीरम घाटी केस में नया मोड़: 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला
रायपुर। 13 साल पुराने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 10 दोषियों को सुनाई गई मौत की सजा अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। प्रारंभिक परीक्षण में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी के खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रथम दृष्टया पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसी तरह आरक्षक विजय राठिया के खिलाफ ढाबा संचालक के साथ अशोभनीय आचरण का मामला प्रथम दृष्टया सामने आने पर उन्हें रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

एसडीओपी करेंगे मामले की जांच

एसएसपी ने मामले की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी को सौंपी है। उन्हें पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.