रायपुर। प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच अब एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई ने विवाद को और गहरा कर दिया है। आरआई भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर पूछताछ के लिए पटवारियों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में प्रदेशभर के 60 से अधिक पटवारी एसीबी-ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंच चुके हैं, जबकि अब तक 100 से ज्यादा पटवारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इस कार्रवाई से पटवारियों में नाराजगी बढ़ गई है। राजस्व पटवारी संघ ने इसे दबाव बनाने और आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश बताते हुए अब राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की है।

प्रदेश में पटवारियों की बेमियादी हड़ताल के कारण राजस्व विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जमीन से जुड़े प्रकरणों, राजस्व अभिलेखों और आम लोगों के जरूरी काम अटकने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकार और विभाग की ओर से गतिरोध खत्म करने के लिए ठोस पहल होती नजर नहीं आ रही है। दूसरी तरफ हड़ताल के बीच एसीबी-ईओडब्ल्यू की पूछताछ की कार्रवाई ने सरकार और पटवारी संघ के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रायगढ़ दौरा रद्द होने की कगार पर है। आसमान में ज्यादा कोहरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरआई भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पटवारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। 14 नवंबर को भी प्रदेश के अलग-अलग संभागों से करीब 25 पटवारी एसीबी मुख्यालय पहुंचे। इनमें सरगुजा संभाग के कई पटवारी भी शामिल थे। पटवारियों का आरोप है कि उन्हें पूछताछ के नाम पर दिनभर कार्यालय में बैठाकर रखा जा रहा है। कुछ पटवारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि लगातार दो दिनों तक पूछताछ के लिए बुलाए गए लोगों से उनके व्यक्तिगत जीवन, निजी संपत्ति और परिजनों से संबंधित सवाल पूछे गए।

पटवारियों का कहना है कि जिन मामलों से उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, उनमें भी उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। संघ ने इस पूरी प्रक्रिया को मानसिक दबाव बनाने की कार्रवाई बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय नोटिस और पूछताछ का रास्ता अपनाने से आंदोलन समाप्त होने के बजाय और तेज होगा।

राजधानी में प्रदर्शन की तैयारी

एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से पटवारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजस्व पटवारी संघ ने अब अपनी रणनीति बदलते हुए प्रदेशभर के पटवारियों को राजधानी में एकजुट करने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि आंदोलन को दबाने की कोशिशों का विरोध सड़कों पर उतरकर किया जाएगा। ऐसे में एक तरफ राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित है, तो दूसरी तरफ सरकार और पटवारी संघ के बीच टकराव खत्म होने के आसार भी फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
रायगढ़/रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रविवार को प्रस्तावित रायगढ़ दौरा रद्द होने की स्थिति में पहुंच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.