बिलासपुर. नाबालिग बालिका का गर्भपात कराने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने अस्पताल में उसका गर्भपात कराया। इतना ही नहीं, गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी। पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

तोरवा टीआई विवेक कुमार पांडे ने बताया कि तोरवा निवासी गणेश सोनी (30) पर एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इसी दौरान बालिका गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि गणेश सोनी ने उसलापुर निवासी महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43) की मदद से अस्पताल में बालिका का गर्भपात कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमौसम बारिश से 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे से ज्यादा 3100 रुपए के धान पर किसानों का भरोसा
बेमौसम बारिश से 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे से ज्यादा 3100 रुपए के धान पर किसानों का भरोसा
बिलासपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से 28 और 29 अक्टूबर को हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। प्रकरण की विवेचना के दौरान महिला डॉक्टर की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद तोरवा पुलिस ने 13 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 जांच में सामने आई डॉक्टर की भूमिका

प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की। इसमें गर्भपात कराने में उसकी संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर को इस बात की जानकारी थी कि गर्भपात कराने वाली बालिका नाबालिग है। इसके बावजूद उसने उसका गर्भपात किया। आरोप है कि बाद में भ्रूण को अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा डॉक्टर ने नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। जांच में भूमिका स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल पर डिजिटल बिल मिलने के बाद मीटर रीडर ने फिर की ऑन स्पॉट बिलिंग, कंपनी की व्यवस्था पर उठे सवाल
मोबाइल पर डिजिटल बिल मिलने के बाद मीटर रीडर ने फिर की ऑन स्पॉट बिलिंग, कंपनी की व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली का एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.