रायपुर। कोयला खनन कारोबार में साझेदार बनाने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 4 करोड़ 55 लाख 25 हजार 296 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह ने कोरबा जिले की खदान में साझेदारी का प्रस्ताव देकर कारोबारी से करोड़ों रुपये निवेश कराए। रकम लेने के बाद न तो निवेश की मूल राशि लौटाई और न ही कारोबार में हुए मुनाफे का हिसाब दिया। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खदान में साझेदारी का दिया था प्रस्ताव

पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्या रेसिडेंसी निवासी अक्षत राजन थ्री डायमंड इंडस्ट्रीज के संचालक हैं। कुछ समय पहले उनकी पहचान KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह से हुई थी। आरोप है कि अमन ने उन्हें कोरबा जिले के पाली स्थित सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में बिजनेस पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया। उसने खनन कारोबार में हिस्सेदारी देने के साथ निवेश की रकम पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। आरोपी के प्रस्ताव पर विश्वास कर अक्षत ने कारोबार में रकम लगाना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमौसम बारिश से 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे से ज्यादा 3100 रुपए के धान पर किसानों का भरोसा
बेमौसम बारिश से 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे से ज्यादा 3100 रुपए के धान पर किसानों का भरोसा
बिलासपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से 28 और 29 अक्टूबर को हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए 4.55 करोड़

शिकायत के अनुसार, अक्षत ने आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों में RTGS और NEFT के माध्यम से कुल 4 करोड़ 55 लाख 25 हजार 296 रुपये ट्रांसफर किए। निवेश के बाद वह खदान के कामकाज में भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। वर्ष 2023-24 के दौरान माइनिंग से जुड़े कार्यों के लिए ईंधन, मशीनों के रखरखाव और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने अतिरिक्त खर्च किया।

न निवेश की रकम लौटाई, न मुनाफे का दिया हिसाब

कारोबारी का आरोप है कि जब उन्होंने निवेश की मूल रकम और कारोबार से हुए मुनाफे का हिसाब मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पिछले एक-दो वर्षों से लगातार रकम वापस मांगने के बावजूद कोई भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं, खदान में हुए खर्च और कारोबार के लेन-देन का भी हिसाब नहीं दिया गया। लगातार आश्वासन देने के बाद आखिरकार आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

14 नवंबर को दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

काफी प्रयासों के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर अक्षत राजन ने 14 नवंबर को तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316 और 61 के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों में हुए लेन-देन, निवेश से संबंधित दस्तावेजों और खदान के कामकाज से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल पर डिजिटल बिल मिलने के बाद मीटर रीडर ने फिर की ऑन स्पॉट बिलिंग, कंपनी की व्यवस्था पर उठे सवाल
मोबाइल पर डिजिटल बिल मिलने के बाद मीटर रीडर ने फिर की ऑन स्पॉट बिलिंग, कंपनी की व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली का एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.