इंदौर। किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी करते हुए इतिहास रच दिया। सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था। उन्होंने सात अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी। सूर्यवंशी ने उनसे करीब दो साल कम उम्र में कप्तानी कर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर भारत ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर भारत ने रचा इतिहास
अल अमीरात। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार क्रिकेट संघ ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए घरेलू टी20 प्रतियोगिता के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम की कमान सौंपी है। गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र के पहले चरण में बिहार को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम को सूर्यवंशी की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इतनी कम उम्र में मिली इस जिम्मेदारी ने सूर्यवंशी को विश्व क्रिकेट में एक नई पहचान दिला दी है।