अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रेनी डीएसपी से मारपीट और उनकी निजी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने मामले में छह युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना प्रभारी और ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे अपनी निजी कार से दरिमा से अंबिकापुर लौट रहे थे। कंठी और जगदीशपुर के बीच गणेश विसर्जन का जुलूस डीजे के साथ निकाला जा रहा था, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित था।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 25 सितंबर 2026/ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएसपी ने जुलूस में शामिल लोगों से वाहन को साइड देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर करीब दर्जनभर युवकों ने कथित तौर पर डीएसपी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए और वाहन में तोड़फोड़ की गई।

घटना की सूचना मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीएसपी को भीड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए युवकों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला पार्षदों के आरोप पर गरमाई नगर निगम की सभा, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी तीखी बहस
महिला पार्षदों के आरोप पर गरमाई नगर निगम की सभा, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी तीखी बहस
बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर की सामान्य सभा की बैठक में शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.