बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर की सामान्य सभा की बैठक में शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। महिला पार्षदों ने एक एल्डरमैन पर आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मामला बढ़ने पर सदन में कुछ देर तक तीखी बहस की स्थिति बनी रही।

महिला पार्षदों ने संबंधित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे सदन की गरिमा के विपरीत बताया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। विवाद बढ़ता देख सदन में माहौल गर्म हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 25 सितंबर 2026/ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामान्य सभा में स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। परियोजनाओं की प्रगति, काम की गुणवत्ता, उपयोगिता और नागरिकों को मिलने वाले लाभ को लेकर चर्चा हुई। पार्षदों ने शहर के विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग रखी।

बैठक से पहले भाजपा पार्षद दल ने भी सामान्य सभा में जनहित, शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर चर्चा की थी। विधायक अमर अग्रवाल ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में रखने का आह्वान किया था।

सामान्य सभा में महिला पार्षदों के विरोध और स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर हुई बहस के चलते बैठक का माहौल काफी गरम रहा। पार्षदों ने शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े अन्य मुद्दे भी सदन में उठाए।

ये खबर भी पढ़ें…
अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला: दर्जनभर युवकों ने घेरा, निजी कार में तोड़फोड़
अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला: दर्जनभर युवकों ने घेरा, निजी कार में तोड़फोड़
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रेनी डीएसपी से मारपीट और उनकी निजी कार में तोड़फोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.