बिलासपुर। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली का एक और अजीबोगरीब मामला शहर के सरकंडा क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक ही उपभोक्ता को पहले मोबाइल पर डिजिटल बिजली बिल भेजा गया और आठ दिन बाद मीटर रीडर ने घर पहुंचकर ऑन स्पॉट बिलिंग करते हुए उसी राशि का कागजी बिल थमा दिया। एक ही महीने में दो बार बिल जारी होने से कंपनी की बिलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं उपभोक्ता भी असमंजस में हैं कि आखिर उन्हें किस बिल को मान्य समझना चाहिए।

मामला पश्चिम डिवीजन के अंतर्गत सरकंडा जोन का है। यहां के उपभोक्ता जेठूराम यादव (बीपी नंबर 1001277995) के मोबाइल पर 7 नवंबर की सुबह बिजली बिल का एसएमएस आया था। इसमें 3400 रुपये की बिल राशि के साथ भुगतान की अंतिम तिथि 25 नवंबर दर्ज थी। डिजिटल माध्यम से बिल मिलने के बाद उपभोक्ता निश्चिंत थे, लेकिन आठ दिन बाद रविवार, 15 नवंबर की शाम मीटर रीडर उनके घर पहुंच गया। उसने मीटर की फोटो लेकर ऑन स्पॉट बिलिंग की और उपभोक्ता को 3400 रुपये का कागजी बिल थमा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी रेंजर पर भालू का जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई जान
डिप्टी रेंजर पर भालू का जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई जान
बालोद। जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघोला में भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हैरानी की बात यह है कि एक सप्ताह के अंतराल पर दोबारा बिलिंग होने के बावजूद दोनों बिलों में राशि समान है। जबकि इस अवधि में बिजली की खपत के अनुसार बिल की राशि में बदलाव होने की संभावना थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मोबाइल पर पहले ही बिल जारी कर दिया गया था, तो आठ दिन बाद दोबारा ऑन स्पॉट बिलिंग करने की जरूरत क्यों पड़ी?

डिजिटल व्यवस्था के बाद भी कागजी बिलिंग जारी

विद्युत वितरण कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल भेजने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके बावजूद मीटर रीडरों के माध्यम से घर-घर जाकर कागजी बिल बांटे जा रहे हैं। इससे न केवल दोहरी बिलिंग की स्थिति बन रही है, बल्कि कंपनी के संसाधनों और समय का भी दोबारा उपयोग हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब मोबाइल पर बिल की राशि और भुगतान की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से भेजी जा रही है, तो कई दिनों बाद कागजी पर्ची पहुंचाने का औचित्य समझ से परे है।

इस तरह की व्यवस्था से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि डिजिटल बिलिंग व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाए और दोबारा बिल जारी होने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नाबालिग के गर्भपात मामले में डॉक्टर भी गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने के लिए नदी में बहाया था भ्रूण
नाबालिग के गर्भपात मामले में डॉक्टर भी गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने के लिए नदी में बहाया था भ्रूण
बिलासपुर. नाबालिग बालिका का गर्भपात कराने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट करने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएमएस से बिल देने की शुरुआत

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल भेजने की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही ऑन स्पॉट बिलिंग भी कराई जा रही है। एसएमएस व्यवस्था पूरी तरह लागू होने के बाद ऑन स्पॉट बिजली बिल देना बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को इस संबंध में परेशानी हो रही है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।

पी.एल. सिदार एसई, सिटी सर्किल

 

ये खबर भी पढ़ें…
बेमौसम बारिश से 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे से ज्यादा 3100 रुपए के धान पर किसानों का भरोसा
बेमौसम बारिश से 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे से ज्यादा 3100 रुपए के धान पर किसानों का भरोसा
बिलासपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से 28 और 29 अक्टूबर को हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.