दुर्ग। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के पालन में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को उनके स्थानांतरित जिलों के लिए भारमुक्त कर दिया है।

भारमुक्त किए गए अधिकारियों में अपर कलेक्टर योगिता देवांगन कोरबा, प्रवर श्रेणी अधिकारी हरिवंश सिंह मिरी बालोद, संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत कबीरधाम, वरिष्ठ श्रेणी अधिकारी लवकेश कुमार ध्रुव बालोद, डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और डिप्टी कलेक्टर प्रेमूलाल साहू को राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के लिए भारमुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गेहूं समेत 6 रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, कैबिनेट ने ₹90,962 करोड़ की मंजूरी दी
गेहूं समेत 6 रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, कैबिनेट ने ₹90,962 करोड़ की मंजूरी दी
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को किसानों, नवीकरणीय ऊर्जा और शहरी परिवहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए कलेक्टर ने स्थानांतरित अधिकारियों द्वारा संभाले जा रहे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पदों पर तत्काल प्रभाव से नए अधिकारियों को आगामी आदेश तक प्रभार सौंपा है।

आदेश के अनुसार, एसडीएम दुर्ग का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सोनल डेविड, एसडीएम पाटन का प्रभार डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को दिया गया है। वहीं, एसडीएम धमधा का अतिरिक्त प्रभार एसडीएम भिलाई-3 प्रकाश सोनी को सौंपा गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Joins Drug-Free Awareness March from Devendra Nagar Chowk to Lal Chowk in Raipur
Chief Minister Vishnu Deo Sai Joins Drug-Free Awareness March from Devendra Nagar Chowk to Lal Chowk in Raipur
Raipur, September 30, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in a drug-free awareness march organised from Devendra Nagar Chowk...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.