बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने ‘सीएमओ’ लिखी टूटी हुई नंबर प्लेट बरामद की है, जिसके आधार पर मामले की जांच तेज कर दी गई है। यह घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तखतपुर नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ स्कोडा कार से तखतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास उनकी कार की सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा की गुटबाजी फिर आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 25 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का पत्र
भाजपा की गुटबाजी फिर आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 25 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का पत्र
राजनांदगांव, 1 अगस्त 2026। डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से ‘सीएमओ’ लिखी टूटी नंबर प्लेट जब्त की है। बाद में संबंधित स्कोडा कार तखतपुर नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली, जबकि सीएमओ अमरेश सिंह का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय कार कौन चला रहा था, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और जिम्मेदारी किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में बिलासपुर की बड़ी पैरवी, 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन साहू
दिल्ली में बिलासपुर की बड़ी पैरवी, 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन साहू
बिलासपुर. बिलासपुर शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.