बिलासपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी और पुलिस विभाग ने सभी ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन का समय बढ़ा दिया है। अब शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सिग्नल रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक संचालित होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए ऑनलाइन चालान की कार्रवाई होगी और चालान सीधे मोबाइल पर भेजा जाएगा।

हालांकि, इस फैसले को लेकर शहर में सवाल भी उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक सड़कें बेहतर नहीं होतीं, चौक-चौराहों की संरचना नहीं सुधरती और ट्रैफिक की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक केवल सिग्नल संचालन का समय बढ़ाने से आम नागरिकों की परेशानी बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कें जलभराव और गड्ढों की समस्या से जूझती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को खराब सड़कों के बीच सिग्नल पर लंबे समय तक रुकना पड़ सकता है। शहर के कई छोटे चौराहों और तिराहों पर पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण सिग्नल लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और जाम की स्थिति बन रही है।

लेफ्ट फ्री की सुविधा अब भी नहीं

शहर के अधिकांश सिग्नल पॉइंट पर ‘लेफ्ट फ्री’ की व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर लेफ्ट टर्न के रास्ते पान और चाय की दुकानों, बिजली के खंभों तथा अन्य अतिक्रमणों से बाधित हैं। ऐसे में वाहन चालकों को बिना वजह सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है, जिससे जाम और समय की बर्बादी दोनों बढ़ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्मार्ट सिटी और पुलिस विभाग का दावा है कि सिग्नल संचालन का समय बढ़ाने से लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वहीं, नागरिकों का मानना है कि पहले ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें और चौक-चौराहों की खामियों को दूर किया जाना चाहिए, उसके बाद सख्त नियम लागू किए जाएं, तभी इस व्यवस्था का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।