बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए कुल 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। कई लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में दोगुने से अधिक आवेदन आने से इस बार प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।

यूजी स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए करीब 51 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक रुचि बीएससी बायो और बीए में देखने को मिली। बीएससी बायो की 6,993 सीटों के मुकाबले 17,873 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जबकि बीए की 11,485 सीटों पर 23,357 आवेदन प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया
वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया
रायपुर, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में आतंक मचाने वाला एक तेंदुआ 1 अगस्त 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह बीकॉम की 7,205 सीटों के लिए 11,337 आवेदन, बीबीए की 760 सीटों पर 1,554 तथा बीसीए की 1,625 सीटों के लिए 2,043 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। दूसरी ओर बीएससी मैथ्स ऐसा पाठ्यक्रम रहा, जहां 4,312 सीटों के मुकाबले 3,841 आवेदन ही प्राप्त हुए।

पीजी में भी रिकॉर्ड पंजीयन

स्नातकोत्तर स्तर पर भी छात्रों का उत्साह देखने को मिला। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) और संबद्ध महाविद्यालयों की 19,770 सीटों के लिए 34,346 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इससे स्पष्ट है कि इस वर्ष पीजी पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला
नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला
रायपुर, 01 अगस्त 2026/ न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जारी आंकड़े केवल यूटीडी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के पंजीयन भी इसमें शामिल हैं। अब विद्यार्थियों की निगाहें मेरिट सूची और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण पर टिकी हैं। जिन पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में अधिक आवेदन आए हैं, वहां मेरिट का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।

जीजीयू में बीटेक की रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग शुरू

इधर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (जीजीयू) के प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सीएसएबी स्पेशल काउंसिलिंग-2026 शुरू हो गई है। प्रवेश जेईई मेन्स की मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक विद्यार्थी 3 अगस्त तक पंजीयन कर सकते हैं, जबकि 5 अगस्त दोपहर 2 बजे तक च्वाइस फिलिंग की सुविधा रहेगी। पहले चरण की मेरिट सूची 6 अगस्त और दूसरे चरण की सूची 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीएसएबी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
कुलगाम हमले के शहीद श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय का बड़ा ऐलान
कुलगाम हमले के शहीद श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय का बड़ा ऐलान
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.