नई दिल्ली। अगर आप घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और सरकारी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 16 अगस्त 2026 अंतिम तिथि तय की गई है।

यदि तय समय तक e-KYC पूरी नहीं कराई गई, तो उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है। इतना ही नहीं, ऐसे कनेक्शनों को गैर-सब्सिडी श्रेणी में डालने की भी कार्रवाई हो सकती है, जिससे गैस सिलेंडर बाजार कीमत पर खरीदना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
संसदीय समितियों की नई सूची जारी, कई अध्यक्ष बदले तो कई को दोबारा जिम्मेदारी
संसदीय समितियों की नई सूची जारी, कई अध्यक्ष बदले तो कई को दोबारा जिम्मेदारी
नई दिल्ली। संसदीय समितियों के अध्यक्षों की नई सूची में कई अहम बदलाव किए गए हैं। कुछ समितियों की कमान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतिम चेतावनी भेज रही हैं तेल कंपनियां

इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी सरकारी कंपनियां उन ग्राहकों को लगातार SMS भेज रही हैं, जिन्होंने अभी तक आधार सत्यापन पूरा नहीं कराया है। इंडेन के संदेश में स्पष्ट कहा गया है कि घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए e-KYC अनिवार्य है।

कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना सत्यापन पूरा करा लें।

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

तेल कंपनियों ने e-KYC की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। उपभोक्ता तीन तरीकों से अपना सत्यापन करा सकते हैं—

ये खबर भी पढ़ें…
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए
नई दिल्ली। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल ऐप से: इंडेन ग्राहक IndianOil ONE ऐप, जबकि भारत गैस और HP गैस ग्राहक अपने-अपने आधिकारिक ऐप के जरिए आधार या फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC कर सकते हैं।

गैस एजेंसी पर: नजदीकी अधिकृत गैस एजेंसी में आधार कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज लेकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है।

डिलीवरी बॉय के माध्यम से: सिलेंडर डिलीवरी के समय कर्मचारी के हैंडहेल्ड डिवाइस से भी e-KYC पूरी की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
दशहरे से पहले आ सकती है DA पर खुशखबरी, कर्मचारियों को मिलेगा 6 महीने का एरियर
दशहरे से पहले आ सकती है DA पर खुशखबरी, कर्मचारियों को मिलेगा 6 महीने का एरियर
नई दिल्ली। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर ठगी से रहें सावधान

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल, SMS और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी है। e-KYC के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें। सत्यापन केवल कंपनी के आधिकारिक ऐप या अधिकृत गैस एजेंसी के माध्यम से ही कराएं।

1 अगस्त से बदल गए LPG के नियम

1 अगस्त 2026 से एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कई नए नियम लागू हो गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए किया गया है। अब उन्हें एक वित्तीय वर्ष में पहले की तुलना में कम सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार अब केवल 4 एलपीजी सिलेंडरों पर ही सरकारी सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद खरीदे जाने वाले सिलेंडरों के लिए सामान्य घरेलू कीमत चुकानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 3 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गैस डिलीवरी भी होगी पहले से तेज

गैस डिलीवरी को अधिक तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकारी कंपनियां नई सेवाएं शुरू कर रही हैं।

HPCL ने बेंगलुरु में स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी कर 5 किलो और 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर मिनटों में घर पहुंचाने की सुविधा शुरू की है।

BPCL ने मुंबई में ‘भारत लाइट जिप’ सेवा शुरू की है, जिसके जरिए नया गैस कनेक्शन और सिलेंडर डिलीवरी पहले से अधिक तेज होगी। कंपनी 15 अगस्त तक इस सेवा का विस्तार 24 राज्यों के 100 से अधिक शहरों में करने की तैयारी में है।

अगर आपने अभी तक LPG e-KYC नहीं कराया है, तो 16 अगस्त 2026 से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आपकी गैस सब्सिडी और घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने की सुविधा प्रभावित न हो।