जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि स्कूल समय के दौरान हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने कक्षा के भीतर बच्चों के सामने पैंट उतारकर पेशाब किया। इतना ही नहीं, छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है।

बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद गुस्साए अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में कुर्सी पर बैठा मिला। परिजनों ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली। इसके बाद डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला
नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला
रायपुर, 01 अगस्त 2026/ न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को पूछताछ के लिए पामगढ़ थाने ले गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर कौशिक डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ हैं। शुक्रवार को चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पास की कक्षा में हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में मौजूद था। जब कुछ बच्चे उनसे बात करने पहुंचे तो उन्होंने हेडमास्टर को उस हालत में देखा। आरोप है कि बच्चों के सामने ही उसने पेशाब किया और कुछ छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
कुलगाम हमले के शहीद श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय का बड़ा ऐलान
कुलगाम हमले के शहीद श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय का बड़ा ऐलान
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद बच्चों में डर का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग से भी मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों और अभिभावकों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।