मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा कर नई बहस छेड़ दी है। इस तस्वीर में कंगना स्कूल के नाटक में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं।

कंगना ने यह थ्रोबैक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में वह लाल साड़ी और पारंपरिक श्रृंगार में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ भगवान राम के वेश में एक छात्रा खड़ी है, जबकि हनुमान के रूप में सजा एक बच्चा उनके चरणों के पास बैठा नजर आ रहा है। कंगना ने पोस्ट में उस नाटक में शामिल अपने दोस्तों के नाम भी लिखे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
घूमने का प्लान है? ये 7 डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार
घूमने का प्लान है? ये 7 डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार
अगर आप अगस्त महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय प्रकृति के सबसे खूबसूरत नजारों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद कंगना ने अपनी एक क्लोज-अप तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी लगाते हुए लिखा, “सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।”

कंगना की इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ और उसमें अभिनेत्री साई पल्लवी के माता सीता वाले लुक से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि कंगना ने अपनी पोस्ट में फिल्म या साई पल्लवी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है।

गौरतलब है कि ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के कलाकारों, खासकर साई पल्लवी के सीता अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। ऐसे में कंगना की यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत, ‘आलिया’ से बनीं सुपरस्टार
सलमान खान की एक सलाह ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत, ‘आलिया’ से बनीं सुपरस्टार
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कियारा आडवाणी आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.