भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना छठा स्वर्ण पदक जीत लिया है। महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रीति की इस शानदार जीत के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के दम पर भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली पर पीएम मोदी के आवास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बच्ची का भजन सुनकर मुस्कुराए प्रधानमंत्री
दीपावली पर पीएम मोदी के आवास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बच्ची का भजन सुनकर मुस्कुराए प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बॉक्सिंग के अलावा शनिवार को भारत के खिलाड़ियों से कई अन्य स्पर्धाओं में भी पदकों की उम्मीद है। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

दिनभर में कुल 44 स्वर्ण पदक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के 19, बॉक्सिंग के 14, ट्रैक एवं पैरा ट्रैक साइक्लिंग के 6 तथा जूडो के 5 फाइनल मुकाबले शामिल हैं। भारतीय दल की नजर इन स्पर्धाओं में अधिक से अधिक पदक जीतकर पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया था आईना, फिर श्रीलंका में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी
जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया था आईना, फिर श्रीलंका में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी
नई दिल्ली। अगस्त 2015 में भारतीय क्रिकेट ने एक ऐसे दौर में प्रवेश किया, जिसने आगे चलकर टेस्ट क्रिकेट में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.