अहमदाबाद। भारतीय रेलवे ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए एक जीवित (धड़कते) हृदय का सफल परिवहन किया। सूरत से अहमदाबाद तक इस हृदय को महज ढाई घंटे में सुरक्षित पहुंचाया गया, जिससे एक मरीज के समय पर हृदय प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांट) का रास्ता साफ हो सका।

यह जीवनरक्षक अभियान मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस (20901) के माध्यम से पूरा किया गया। सूरत से लाया गया हृदय अहमदाबाद स्थित यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में प्रत्यारोपण के लिए पहुंचाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को बेहद सुनियोजित और समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि मरीज के इलाज में एक पल की भी देरी न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले अब राम मंदिर की बात कर रहे हैं: भाजपा
भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले अब राम मंदिर की बात कर रहे हैं: भाजपा
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर राजनीति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर मिनट था अनमोल, इसलिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट तक विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गुजरात पुलिस ने पूरे मार्ग पर यातायात को नियंत्रित रखा, जिससे एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय में अस्पताल पहुंच सकी। इसी वजह से प्रत्यारोपण की प्रक्रिया भी समय पर शुरू हो सकी।

रेलवे, पुलिस और डॉक्टरों का बेहतरीन समन्वय

ये खबर भी पढ़ें…
संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन: पप्पू यादव ने साधु बनकर बटोरा चंदा, राहुल ने चढ़ावा चढ़ाया…
संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन: पप्पू यादव ने साधु बनकर बटोरा चंदा, राहुल ने चढ़ावा चढ़ाया…
नई दिल्ली: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु के कपड़े पहनकर शुक्रवार को संसद परिसर में अयोध्या राम मंदिर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे अभियान की सफलता के पीछे भारतीय रेलवे, आरपीएफ, गुजरात पुलिस और डॉक्टरों की टीम के बीच उत्कृष्ट तालमेल रहा। अंग प्रत्यारोपण के मामलों में प्रत्येक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है और थोड़ी-सी देरी भी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की तेज गति, समय की पाबंदी और विश्वसनीय संचालन ने इस मिशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि न केवल भारतीय रेलवे की आधुनिक क्षमता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका की संभावनाओं को भी मजबूत करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
कुलगाम में आतंक का कहर: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की नाम पूछकर गोली मारकर हत्या
कुलगाम में आतंक का कहर: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की नाम पूछकर गोली मारकर हत्या
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.