रायपुर, 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर्स की सूची डॉ. लेंका के हस्ताक्षर से जारी होने के बाद इस बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है।
यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद परिसीमन को लेकर संगठन के भीतर असंतोष बढ़ गया था। बढ़ते विवाद के चलते नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा था।

यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा 24 मई को हुई थी। इसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन परिसीमन विवाद के कारण नामांकन प्रक्रिया 15 जून तक टाल दी गई। इसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और हाल ही में जारी स्टार परफॉर्मर्स की सूची को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। संगठन के भीतर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब नए प्रदेश प्रभारी के रूप में डॉ. स्मृति रंजन लेंका के सामने संगठनात्मक चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की बड़ी चुनौती होगी।