रायपुर। छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 9 सितंबर तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 344 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। 8 सितंबर को यह संख्या 298 थी। इस तरह एक दिन में संक्रमितों की कुल संख्या में 46 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में 9 सितंबर को 39 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें सबसे ज्यादा 19 मरीज रायपुर के हैं। इसके अलावा महासमुंद में 10, बिलासपुर में 3, कोरबा में 2 तथा दुर्ग, रायगढ़, मुंगेली, राजनांदगांव और सुरगुजा में एक-एक नया मरीज मिला है। अन्य राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

ये खबर भी पढ़ें…
सागर में संदिग्ध शराब का कहर: 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा बीमार
सागर में संदिग्ध शराब का कहर: 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा बीमार
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध शराब के सेवन से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण

स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर राजधानी रायपुर में देखने को मिल रहा है। 8 सितंबर तक जिले में संक्रमितों की संख्या 127 थी, जो 9 सितंबर को बढ़कर 146 हो गई। यानी एक दिन में रायपुर में 19 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश में सामने आए कुल 344 संक्रमितों में अकेले रायपुर के 146 मरीज हैं। यह राज्य के कुल मामलों का करीब 42 प्रतिशत है। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रों के लिए जरूरी खबर: ओपन स्कूल परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर
छात्रों के लिए जरूरी खबर: ओपन स्कूल परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की नवंबर 2026 सत्र की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के लिए आवेदन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.