न्यूयॉर्क। फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने मंगलवार को निजी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एजेंट ‘म्यूज’ पेश किया। यह सेवा 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए तैयार की गई है। म्यूज को रोजमर्रा के कामों, खरीदारी, दिनचर्या और लंबे समय के लक्ष्यों को व्यवस्थित करने में मदद के लिए डिजाइन किया गया है।

मेटा के मुताबिक, यूजर जब म्यूज के साथ अपना कोई लक्ष्य साझा करता है तो यह उसके लिए व्यक्तिगत कार्ययोजना तैयार कर सकता है। इसके बाद यह समय और संसाधनों के प्रबंधन में मदद करने के साथ कई काम खुद आगे बढ़कर पूरा कर सकता है। म्यूज ब्राउजर खोलने, ऑनलाइन फॉर्म भरने और यूजर की ओर से बातचीत करने जैसे काम भी कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
देश की रेल रफ्तार को मिलेगा बूस्ट, सात प्रमुख कॉरिडोर की बढ़ेगी क्षमता
देश की रेल रफ्तार को मिलेगा बूस्ट, सात प्रमुख कॉरिडोर की बढ़ेगी क्षमता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण और नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी कड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चैटबॉट से आगे बढ़कर काम करेगा एआई एजेंट

तकनीकी कंपनियां एआई एजेंट को चैटबॉट के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अगली बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही हैं। चैटबॉट मुख्य रूप से सवालों के जवाब देने और जानकारी उपलब्ध कराने तक सीमित होते हैं, जबकि एआई एजेंट यूजर की ओर से किसी काम को पूरा करने में सक्षम होते हैं।

मेटा के अनुसार, सामान्य एआई एजेंट किसी पारंपरिक कंप्यूटर प्रोग्राम की तरह तय कार्यों को पूरा करता है। वहीं, जब इसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) से जोड़ा जाता है, तो यह हर चरण के लिए अलग-अलग निर्देश दिए बिना जानकारी तलाशकर काम को आगे बढ़ा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, बिलासपुर-पेंड्रा रोड-कटनी में बढ़ेगी रेल क्षमता
छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, बिलासपुर-पेंड्रा रोड-कटनी में बढ़ेगी रेल क्षमता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने देश के रेल बुनियादी ढांचे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेटा ने म्यूज की सुरक्षा और गोपनीयता को भी प्रमुखता दी है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की व्यापक एआई रणनीति में ऐसे एजेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिनका उद्देश्य एआई की क्षमताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।