रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और पाली-तानाखार विधायक व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के वॉट्सऐप अकाउंट को निशाना बनाया है। दोनों नेताओं के नंबर से उनके परिचितों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजे गए। मामले सामने आने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया है।

सांसद फूलो देवी नेताम के नाम से मांगे 65 हजार

साइबर ठगों ने राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप अकाउंट को हैक कर उनके परिचितों को मैसेज भेजना शुरू किया। हैकर ने 65 हजार रुपए की मांग की और रकम अगले दो घंटे में वापस करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हैक किए गए नंबर से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी उषा संतोष राठौर को भी मैसेज भेजकर पैसे मांगे गए। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल सांसद फूलो देवी नेताम से संपर्क किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

सांसद ने लोगों से किया सावधान रहने का आग्रह

फूलो देवी नेताम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने साथियों, शुभचिंतकों और परिचितों से अपील की कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल, लिंक या पैसों से जुड़े अनुरोध पर भरोसा न करें।

उन्होंने लोगों को निजी या गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की भी सलाह दी। सांसद ने बताया कि वॉट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में घुसे 3 हमलावर, LIC एजेंट की हत्या, दामाद समेत 2 शूटर हिरासत में
घर में घुसे 3 हमलावर, LIC एजेंट की हत्या, दामाद समेत 2 शूटर हिरासत में
सरगुजा। अंबिकापुर के रसूलपुर इलाके में बुधवार सुबह घर में घुसकर 3 हमलावरों ने LIC एजेंट बशीरुद्दीन उर्फ लज्जू (64)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक मरकाम के नाम से 76 हजार की मांग

इसी तरह पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम भी साइबर ठगों के निशाने पर आ गए। जानकारी के मुताबिक, विधायक के पास पहले पार्सल से संबंधित एक वॉट्सऐप कॉल आया था। बातचीत के कुछ समय बाद उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया।

इसके बाद उनके नंबर से परिचितों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को 76 हजार रुपए की तत्काल जरूरत बताकर मैसेज भेजे जाने लगे। कुछ लोगों ने इसे वास्तविक जरूरत समझकर प्रतिक्रिया देने की कोशिश की, जबकि कुछ जागरूक लोगों ने सीधे विधायक से फोन पर संपर्क कर इसकी जानकारी दी।

विधायक बोले- मुझे पैसों की जरूरत नहीं

मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक मरकाम ने सोशल मीडिया और फोन के जरिए लोगों को अलर्ट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी तरह के पैसों की जरूरत नहीं है और उनके वॉट्सऐप नंबर से भेजे जा रहे पैसे मांगने वाले मैसेज साइबर ठगों की ओर से भेजे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
साइकिल के कैरियर पर बैठाकर ले गया डेढ़ किमी दूर, दो नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप
साइकिल के कैरियर पर बैठाकर ले गया डेढ़ किमी दूर, दो नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा नहीं करने तथा रकम ट्रांसफर नहीं करने की अपील की है। दोनों मामलों में पुलिस साइबर ठगी के तरीके और हैकिंग की जांच कर रही है।