रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्यों के संगठन महामंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसके तहत कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे झारखंड भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं, छत्तीसगढ़ भाजपा के वर्तमान प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय को अब झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को देशभर में संगठन महामंत्रियों की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाबा संचालक से विवाद पड़ा भारी: प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच; एसडीओपी करेंगे जांच
ढाबा संचालक से विवाद पड़ा भारी: प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच; एसडीओपी करेंगे जांच
रायगढ़, 25 सितंबर 2026। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से मारपीट और अशोभनीय व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पवन साय अब झारखंड में संभालेंगे संगठन

पवन साय लंबे समय से छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2022 में भी उन्हें प्रदेश टीम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव तक संगठन से जुड़े प्रमुख फैसलों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका रही।

अब भाजपा ने उन्हें छत्तीसगढ़ से हटाकर झारखंड संगठन की जिम्मेदारी दी है। उनका संगठन केंद्र रांची रहेगा।

छत्तीसगढ़ से जुड़े नेताओं को भी नई जिम्मेदारियां

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन से जुड़े रहे अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, शिवप्रकाश को मुंबई का राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह को फिर से झारखंड भाजपा में सह महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौदान सिंह वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के प्रभारी रहे थे। उस दौरान चुनावी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।