रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती में बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत 22 खेलों को शामिल किया गया है।

इस भर्ती में हेड कांस्टेबल (GD) के 182 और कांस्टेबल (GD) के 339 पद हैं। हेड कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से ₹81,100 तक वेतन मिलेगा। वहीं, कांस्टेबल (GD) के लिए वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Vacancy: 854 पदों पर होगी व्याख्याता भर्ती, DPI ने जारी किया विज्ञापन; हिंदी-अंग्रेजी समेत इन विषयों में बंपर वैकेंसी
CG Teacher Vacancy: 854 पदों पर होगी व्याख्याता भर्ती, DPI ने जारी किया विज्ञापन; हिंदी-अंग्रेजी समेत इन विषयों में बंपर वैकेंसी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 से 23 वर्ष होनी चाहिए उम्र

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा नहीं होगी

CRPF की इस भर्ती की खास बात यह है कि लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल परीक्षा और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 देना होगा। वहीं, महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
रायपुर 23 सितंबर 2026/ प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं पास जरूरी

हेड कांस्टेबल (GD) पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही खेल क्षेत्र में निर्धारित उपलब्धि होना आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले या नेशनल गेम्स में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे।

IOA के नेशनल गेम्स में पदक या कम से कम तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भी पात्र होंगे। पूर्व सैनिकों के लिए सेना की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी।

कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होना जरूरी

कांस्टेबल (GD) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया हो। नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में पदक अथवा तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC घोटाला: CSR के नाम पर सोनवानी ने लिए 45 लाख, ED के आरोपपत्र में बड़ा दावा
CGPSC घोटाला: CSR के नाम पर सोनवानी ने लिए 45 लाख, ED के आरोपपत्र में बड़ा दावा
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की जांच कर रही प्रवर्तन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से पदक या तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।