असम के डिब्रूगढ़ में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी बुधवार को पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई हाथापाई के बाद पुलिस ने गोली चलाई, जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल हथियार को तिनसुकिया जाने वाले मार्ग पर बालिजान चाय बागान के पास छिपाने की जानकारी दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम विवाह की नाराजगी बनी खूनी विवाद, बेटी-दामाद समेत परिवार के पांच पर हमला
प्रेम विवाह की नाराजगी बनी खूनी विवाद, बेटी-दामाद समेत परिवार के पांच पर हमला
बिलासपुर। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता अपने बेटे के साथ चेहरे पर गमछा बांधकर बेटी के घर पहुंचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हथियार बरामद करने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों को उक्त स्थान पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान हाथापाई हुई और पुलिसकर्मियों ने गोली चला दी। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

घायल आरोपियों को पहले तेंगाखात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रकांत भुइयां, उनकी पत्नी एलिजा और बेटी निहारिका भुइयां 16 नवंबर को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना के एक दिन बाद परिवार के केयरटेकर राजू दास और उसके सहयोगी अमीर दास को भागने की कोशिश के दौरान एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CBI का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते CGST के तीन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, कार्यालय और घरों में तलाशी
CBI का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते CGST के तीन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, कार्यालय और घरों में तलाशी
CBI की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन अधिकारियों ने कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता से उसकी कंपनी के ऑडिट की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
खरसिया में खूनी विवाद: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मार डाला
खरसिया में खूनी विवाद: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मार डाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों से एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.