छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 19000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। लेकिन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट पर आई तकनीकी खराबी के चलते भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापमं ने कहा है कि तकनीकी खराबी शीघ्र दूर कर ली जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यापमं की व्यस्तता बढ़ गई है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए ताजा आदेश के बाद प्रदेश में भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महीनों से रूकी हुई भर्ती प्रक्रिया तो शुरू हो ही गई, बल्कि विभिन्न विभागों में नए सिरे से भर्ती होने जा रही है। साथ ही कई प्रवेश परीक्षाओं की तिथि भी जारी हो चुकी है। भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं व्यापमं द्वारा आयोजित की रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज व्यापमं की वेबसाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण मंडल की वेबसाइट नहीं खुल रही है। परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट के बंद होने से परेशान हो रहे हैं। इधर, व्यापमं के विशेषज्ञ जानकारी मिलते ही तत्काल वेबसाइट की तकनीकी खराबी दूर करने में जुट गए हैं। व्यापमं के अनुसार तकनीकी खराबी शीघ्र दूर कर ली जाएगी। मंडल के परीक्षा नियंत्रक सुधीर उपरीत ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से अभ्यर्थियों को दिक्कतें आ रही हैं। जरूरत पड़ने पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि की जाएगी। 

सर्वाधिक भर्ती शिक्षा व वन विभाग में

19 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें सर्वाधिक 12489 पद शिक्षक भर्ती के हैं। इसके अलावा वन विभाग, तकनीकी शिक्षा, गृह, सहकारी व अपेक्स बैंक समेत विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसके अलावा पीईटी, पीपीएचटी, नर्सिंग, बीएड समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं के फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.