ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
6 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान
6 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान
मेष (Aries): आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए अपने कार्य को संभलकर करने के लिए रहेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन यह तभी हो सकेगा, जब आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे और आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी छोटे दूरी पर की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
9 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरियाली तिहार को लेकर इस वर्ष विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय संयोग बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आज आपको राहत मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। घर से दूर रह रहे लोगों को अपने परिवार के सदस्यो की याद सता सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपकी  किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है और धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे और किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आर्थिक गतिविधियों में भी आप सतर्कता बनाए रखें और खर्चा बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है और घूमने करने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कुछ कहासुनी हो सकती है और नौकरी में कार्यरत लोगों को  अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही काम में लगेंगे, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा और आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। न्याय संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए धार्मिक आयोजनों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा और आप लोगों के मन की बातों को जाने व किसी को अपने मन की बात ना बताएं। आपके जूनियर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आप व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता मिठास घोलेगी और आपकी अपने परिजनों से भी नजदीकियां बढे़गी। आप अपने धन को किसी गलत योजना में ना लगाएं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती हैं। आपके सामाजिक क्षेत्रों में किए गए प्रयास तेज रहेंगे और आपकी शाखा चारों ओर फैलेगी।

• मकर (Capricorn):

आज आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कामकाज में आज आप नियमों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको यदि किसी से सलाह  की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। मेहनत और लगन से काम करके आप अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और संतान से आप उनके मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप किसी अच्छे काम को कर पाएंगे। आज आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

• मीन (Pieces):

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आवश्यक कार्य में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आपको किसी वाहन की खरीदारी करने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से आज तोलमोल कर बोलें।

Source: amarujala