डेस्क

विश्व के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ने करीब रात 9 बजे काम करना बंद कर दिया. कंपनी ने कहा कि उसे इसकी जानकारी है कि कुछ लोगों को फेसबुक ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है और वह इसकी सेवा बहाल करने का प्रयास कर रही है. कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस दिक्कत के लिए कारण क्या हो सकता है. 

सोमवार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास समस्या शुरू हुई. वहीं 4 घंटे बाद देर रात एक बजे तक इसमें कोई सुधार नहीं आया. कंपनी ने कहा- वेबसाइटों और ऐप में दिक्कत होना सामान्य है, हालांकि वैश्विक स्तर पर ऐसा होना दुर्लभ है. उपयोगकर्ताओं ने कैलिफोर्निया, संकट न्यूयॉर्क और यूरोप में फेसबुक का उपयोग नहीं कर पाने की सूचना दी.

ये खबर भी पढ़ें…
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की स्वास्थ्यांक रिपोर्ट (अप्रैल-सितंबर 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर नहीं कर रहा काम

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं. एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही है. लोगों को न नए संदेश मिल रहे हैं और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे हैं. इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर रिफ्रेश नहीं कर सकते का संदेश आ रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण
मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्ति के स्वामित्व को कानूनी मजबूती देने और भूमि विवादों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.