रायपुर.

10वीं एवं 12वीं को छोड़कर स्थानीय परीक्षाओं के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है. परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी अथवा ऑनलाइन, इसको लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. यह स्थिति तब बनी है जब बिलासपुर के संभागीय संयुक्त संचालक ने स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाइन लेने का आदेश जारी किया. वहीं दुर्ग समेत कुछ जिलों में ऑफलाइन परीक्षाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संचालक के हवाले से बिलासपुर में जारी किए गए इस आदेश के बारे में जब पड़ताल चालू की, तो संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन ने देर शाम बताया कि बिलासपुर संयुक्त संचालक के आदेश को रोक दिया गया है। कोरोना नियंत्रित होने के बाद सभी जिलों में स्कूल खुल गए हैं. एक माह से अधिक दिनों तक बंद

रहने के बाद स्कूल खुलने के साथ ही बोर्ड परीक्षा के साथ ही स्थानीय परीक्षा की भी तैयारी शुरू हो गई है. कई निजी स्कूलों ने 21 फरवरी के बाद परीक्षा लेने समय-सारणी भी जारी कर दी है,

यह रहा भ्रम का कारण

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के संभागीय संयुक्त संचालक ने गुरुवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल के नाम जारी आदेश में कहा है कि स्थानीय व्यवस्था एवं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए समस्त स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएं. आदेश में लोक शिक्षण संचालक के निर्देश का हवाला दिया गया है. वहीं कई जिलों में स्थानीय परीक्षा ऑफलाइन लेने की तैयारी हो रही है. अब एक प्रदेश में स्थानीय परीक्षा के अलग-अलग संचालन से पालकों में काफी आक्रोश है।