रायपुर.

प्रदेश में बिजली की नई दर के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रबंधन ने बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव नहीं दिया है और आयोग पर छोड़ दिया है. नए टैरिफ की घोषणा के पहले विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई की जाएगी. जनसुनवाई के लिए 24 और 25 फरवरी की तिथि तय की गई है. पावर कंपनियों द्वारा प्रस्तुत की गई याचिकाओं पर उपभोक्ता सुझाव-आपत्तियां भी दे सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नए वित्तीय वर्ष के लिए नए टैरिफ का निर्धारण करने पावर डिस्ट्रीब्यूशन, जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनियों ने अपना प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है. टैरिफ के निर्धारण के पहले याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इसके लिए सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को सुझाव एवं आपत्तियों के लिए अवसर दिया जाएगा. आयोग द्वारा 24 एवं 25 फरवरी को जनसुनवाई की जाएगी. आयोग ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जनसुनवाई की व्यवस्था की है.

इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आयोग के विधि विभाग की ई मेल आईडी पर सुनवाई तिथि के पहले उपलब्ध कराना होगा. आयोग ने कहा है कि जो व्यक्ति जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना चाहते हैं उन्हें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा. – बताते हैं कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने आय-व्यय के साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष अनुमानित राजस्व के आधार पर याचिका प्रस्तुत की है.

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.