रायपुर.

कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पढ़ाई शुरू हो गई है. साढ़े तीन माह से स्कूलों में रोजाना 50% बच्चों को ही बुलाया जा रहा था. कोरोना की वजह से 16 माह से बंद रहे प्रदेशके सभी स्कूल 2 अगस्त से खुले तब रोजाना 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाने की अनिवर्यता रखी गई थी, लेकिन अब स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होने लगी है. दो दिन पहले कैबिनेट की बैठक में कोरोना संक्रमण दर घटने के बाद सभी बच्चों को स्कूल बुलाने की अनुमति प्रदान की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूलों में मास्क गायब

शासन के निर्णय के बाद स्कूलों में अब सभी बच्चों को बुलाया जा रहा है लेकिन कोरोना को लेकर गाइडलाइन का किसी तरह का पालन नहीं हो रहा है. न तो सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिल रहा है और न ही बच्चे व शिक्षक मास्क में होते हैं. स्कूलों में सैनिटाइजर भी गायब हो चुके हैं. गौरतलब है कि कोरोना का खतरा अब भी बना हुआ है. हाल ही में कुछ स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.