रायपुर । बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने जावेद खान उर्फ राजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। नेहरू नगर निवासी 29 वर्षीय दीपक राजपूत ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि तितली चौक, रेलवे हाउस, तारबहार निवासी जावेद खान ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली।

दीपक के अनुसार, वह 2021-22 में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान उसकी जावेद से मुलाकात हुई। जावेद ने खुद को खेल विभाग, रायपुर मंत्रालय का कर्मचारी बताया और दावा किया कि वह अब तक कई लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है। इसी विश्वास में लेकर उसने दीपक समेत कई युवाओं से लाखों रुपये वसूले।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई
रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति (अटेंडेंस) रैंकिंग में निरंतर हो रही सुधार पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ितों में अनिश राजपूत, दीपक सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप सहित अन्य लोग शामिल हैं। जावेद ने विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर इनसे अलग-अलग रकम ली और बदले में चेक सौंपे।

शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच दीपक राजपूत ने आरोपी को 5 लाख रुपये नकद दिए। इसी तरह, अनिश राजपूत से 8 लाख, जगमीत सिंह खालसा से 6.5 लाख, श्यामू कश्यप से 4.5 लाख, सूरज राजपूत से 5 लाख, शिल्पा ठाकुर से 4 लाख, हर्ष ठाकुर से 4 लाख, लक्ष्मी शुक्ला और सची शुक्ला से 14 लाख, तथा मुकेश श्रीवास से 80 हजार रुपये लिए गए।

इसके अलावा, आरोपी ने बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार सहित अन्य जिलों के युवाओं को भी अपना शिकार बनाया। ठगी के दौरान उसने पीड़ितों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जावेद खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.