रायपुर।

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने वाले बागियों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। मतदान से पहले सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को बागियों समेत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बाहर करने कहा गया है। कई जिला कांग्रेस कमेटियों ने इस पर कार्रवाई नहीं की है। हालांकि कुछ जिला कांग्रेस कमेटियों में कार्रवाई शुरू भी हो गई है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ही 24 ऐसे कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निकायों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे बागियों पर जिला संगठनों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी भी कई निकायों में बागियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी भी सामने आई है। वहीं स्थानीय नेताओं का संगठन पर दबाव भी बढ़ा है। जबकि पीसीसी ने मतदान से पहले सभी बागियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सभी 70 वार्डों में निर्दलीय मैदान में उतरने वाले नेताओं, पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है।

सूत्रों के मुताबिक नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पार्टी के नेताओं ने ऐसे बागियों के मान मनौव्वल और चर्चा का दौर शुरू किया था। वहीं उन्हें अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में अपील करते हुए नाम वापस लेने कहा गया था। इन प्रयासों में पार्टी के रणनीतिकारों को कोई खास सफलता नहीं मिली। राजधानी में निचले स्तर के एक-दो ही कार्यकर्ताओं को मना पाए। जबकि निष्कासित किए गए नेताओं में लगभग दर्जन भर चेहरे पूर्व पार्षद या पूर्व पदाधिकारी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। इधर अलग-अलग जिलों में बागियों को बाहर करने से पहले चुनावी मैदान में होने वाले राजनीतिक नफे नुकसान का भी आकलन किया गया है। 

ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी मायके गई तो पति का फूटा गुस्सा, पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला; एक की मौत
पत्नी मायके गई तो पति का फूटा गुस्सा, पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला; एक की मौत
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.